Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
क्राइमदुनियादेशलोकल न्यूज़

गोविंदपुर के तिलका बस्ती में युवक ने कथित तौर पर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के तिलका बस्ती, घोड़ाबांधा निवासी 23 वर्षीय राजा मुंडा, पिता सुखराम मुंडा, की शनिवार को घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गोविंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गोविंदपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

गोविंदपुर के तिलका बस्ती में युवक ने कथित तौर पर की आत्महत्या,

  1. गोविंदपुर के तिलका बस्ती में युवक ने कथित तौर पर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के तिलका बस्ती, घोड़ाबांधा निवासी 23 वर्षीय राजा मुंडा, पिता सुखराम मुंडा, की शनिवार को घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गोविंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

गोविंदपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!