Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
https://joharjamshedpurnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमदुनियादेशलोकल न्यूज़

पीएम आवास योजना की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

पीएम आवास योजना की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

 

जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय सचिन मुर्मू की पीएम आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सचिन अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह पीएम आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल तक पहुंच गया, जहां से वह नीचे गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के पिता मसांगुन, जो पेशे से सिविल मिस्त्री हैं, ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चा किन परिस्थितियों में ऊपर से गिरा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!