Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
E-Paperhttps://joharjamshedpurnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की भूमि पूजा संपन्न

सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की भूमि पूजा संपन्न

 

इस बार राजस्थान के किले के स्वरूप में बनेगा भव्य पूजा पंडाल

 

देवघर। NH-33 से सटे देवघर पंचायत के सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

 

पूजा समिति के अध्यक्ष कड़ाकर गौड़ ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल का स्वरूप राजस्थान के किले की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में पहली बार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।

 

भूमि पूजन के अवसर पर देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार, पूजा समिति के अध्यक्ष कड़ाकर गौड़, श्रवण सिंह सरदार, बद्‍यनाथ गोप, अनिल भूमिज समेत कई समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस बार आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राजस्थान के किले की तर्ज पर बनने वाला पंडाल श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!