Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशलोकल न्यूज़
Trending

पीएम मॉल की महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर छेड़खानी व प्रताड़ना का लगाया आरोप

पीएम मॉल की महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर छेड़खानी व प्रताड़ना का लगाया आरोप

पीएम मॉल की महिला कर्मचारी ने मैनेजर पर छेड़खानी व प्रताड़ना का लगाया आरोप

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम मॉल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने मॉल के मैनेजर प्रशांत सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़खानी, मारपीट, अवैध संबंध बनाने का दबाव तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

 

शिकायत के अनुसार, महिला पिछले तीन वर्षों से मॉल स्थित डाबर न्यू शॉप में कार्यरत है। उसका आरोप है कि मैनेजर लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और लगातार धमकियां दीं।

 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे झूठे मामले में फंसाकर नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की भी धमकी दी। महिला का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और उसकी 10 वर्षीय बेटी है। नौकरी ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है, इसलिए वह लगातार भय और मानसिक तनाव में जीवन बिता रही है।

 

महिला ने पुलिस से छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी समेत अन्य लागू धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

 

  1. फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है। आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!