Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
E-Paperhttps://joharjamshedpurnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

चांडिल 10th Mile Stone होटल गोलीकांड का उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम के 26 सदस्य सम्मानित

  1. चांडिल 10th Mile Stone होटल गोलीकांड का उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम के 26 सदस्य सम्मानित

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 10th Mile Stone होटल में हुए गोलीकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने और मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मामले के त्वरित और प्रभावी अनुसंधान में उल्लेखनीय योगदान देने वाली टीम के सभी 26 पुलिसकर्मियों को पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस उप-महानिरीक्षक ने मामले के अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी, उनकी संपत्ति का आकलन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की भूमिका को सराहनीय बताया।

अधिकारियों ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित उद्भेदन में वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों के संग्रह और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बेहतर समन्वय की अहम भूमिका होती है। 10th Mile Stone होटल गोलीकांड के सफल उद्भेदन में शामिल पुलिसकर्मियों के प्रयासों को इसी क्रम में सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!