सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की भूमि पूजा संपन्न
सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की भूमि पूजा संपन्न
इस बार राजस्थान के किले के स्वरूप में बनेगा भव्य पूजा पंडाल
देवघर। NH-33 से सटे देवघर पंचायत के सिमुलडांगा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
पूजा समिति के अध्यक्ष कड़ाकर गौड़ ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल का स्वरूप राजस्थान के किले की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में पहली बार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।
भूमि पूजन के अवसर पर देवघर पंचायत के मुखिया शशि सिंह सरदार, पूजा समिति के अध्यक्ष कड़ाकर गौड़, श्रवण सिंह सरदार, बद्यनाथ गोप, अनिल भूमिज समेत कई समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस बार आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राजस्थान के किले की तर्ज पर बनने वाला पंडाल श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद




