Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
E-Paperhttps://joharjamshedpurnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशधर्मयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के जिला.अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का अचानक बुधवार को निधन हो

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के जिला.अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का अचानक बुधवार को निधन हो गया. बताया जाता है कि वो एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनको टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है. चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से जमशेदपुर के भाजपा परिवार को गहरा सदमा लगा है. पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. चंद्रशेखर मिश्रा बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष रह चुके है जबकि वे भालूबासा शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे. स्वर्गीय मिश्रा अपनी सांस के आखिरी क्षण तक भाजपा से जुड़े रहे. उन्होंने एक दिन पहले ही महानगर भाजपा की बैठक में पूरे उत्साह से भाग लिया था. निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्त्ता की भारी भीड़ टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!