Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to जोहार जमशेदपुर न्यूज़
टॉप न्यूज़देशधर्म

अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट

Amarnath Yatra News: IMD के खराब मौसम के अलर्ट के बाद 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. समीक्षा के बाद यात्रा दोबारा शुरू होगी.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से खराब मौसम की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियातन 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है.

19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को आगे यात्रा की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने कहा कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्गों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा. श्रद्धालुओं से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!